Despite Father in laws Retirement Akash Anand Out Of Bsp Mayawati Alleges Personal Interest
ससुर के 'संन्यास'के बाद भी आकाश बसपा से 'बाहर'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी गतिविधियों और जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुक्त करने की घोषणा कर दी। एक दिन पहले ही उन्होंने आकाश की वापसी के लिए उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की राजनीति से संन्यास की शर्त रखी थी। अशोक ने इसका ऐलान भी कर दिया। मायावती ने इसे देर से लिया गया सही फैसला बताया, लेकिन आकाश की वापसी से इनकार कर दिया।
मायावती ने आकाश के रवैये पर सवाल उठाते हुए लिखा कि उन्हें अपने करियर से ज्यादा ससुर से लगाव है। दोनों को निजी व पारिवारिक स्वार्थ का ज्यादा मोह है। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि आकाश आनंद 'डबल माइंड' होकर पार्टी का भला कैसे कर सकते हैं?