सर्पदंश से 22 दिन की मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
22 day old infant dies of snakebite serious allegations of medical negligence
nNBT न्यूज, निगोहां : निगोहां के उदयपुर गांव में गुरुवार रात सांप के डसने से 22 दिन की नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि गंभीर हालत में बच्ची को सीएचसी मोहनलालगंज ले जाने पर उपचार के बजाय सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सांप की फोटो मांगी गई। फोटो नहीं होने पर बच्ची को झलकारीबाई अस्पताल भेज दिया गया। ऐंबुलेंस नहीं मिलने पर परिवारीजन बच्ची को पैदल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उदयपुर निवासी दिलीप कुमार की 22 दिन की बेटी मां पूजा और दो बहनों सावनी (8) व तृषा (5) के साथ घर में सो रही थी। पूजा के मुताबिक रात करीब 2 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह उठी तो सांप बच्ची की बाईं हाथ की उंगली को मुंह में दबाए था। शोर मचाने पर परिवारीजनों ने सांप को हटाया और बाइक से बच्ची को सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि सिविल अस्पताल में सांप की फोटो मांगी गई। फोटो नहीं होने पर झलकारीबाई अस्पताल भेजा गया, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।