Bmw Cars Price Hike Fourth Price Increase This Fiscal Year
BMW बढ़ाएगी गाड़ियों के दाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ग्रुप इंडिया जल्द ही अपने सभी गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी करेगी। यह इस वित्त वर्ष में कंपनी की चौथी मूल्य वृद्धि होगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।