'मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, खुलकर बात करें'

नवभारतटाइम्स.कॉम
dont hide mental distress talk openly advice from dr akanksha tripathi of lohia institute
nNBT न्यूज, लखनऊ : मानसिक परेशानी को छिपाने के बजाय उसके बारे में खुलकर बात करना जरूरी है। समय पर इलाज मिलने से मानसिक बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को बेहतर जीवन की ओर लौटने में मदद मिल सकती है। यह सलाह लोहिया संस्थान के मानसिक रोग विभाग की डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने दी।

शुक्रवार को लोहिया संस्थान की ओपीडी में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यशाला हुई। डॉ. आकांक्षा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों में झिझक और संकोच दूर होना चाहिए। परेशानी महसूस करने वाले व्यक्ति की बात ध्यान से और संवेदनशीलता के साथ सुनें।