Gomti Flood Hundreds Of Bigha Crops Submerged Life Disrupted
गोमती में सैकड़ों बीघा फसल डूबी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बीकेटी : गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से इटौंजा और बीकेटी क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए। पानी खेतों में भरने से किसानों की सैकड़ों बीघा धान समेत सब्जियों की फसल जलमग्न हो गई। बाढ़ के कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
पानी बढ़ने के बाद कई ग्रामीण तिरपाल डालकर ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। कुछ परिवारों ने छतों पर भी डेरा डाल लिया है। बहादुरपुर और अकड़रिया खुर्द में बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। लासा के प्राथमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है।