Online Portal Launched For Ews Certificate Land Partition And Khatoni Get Facility Sitting At Home Now
EWS सर्टिफिकेट के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : अब ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसे ऑनलाइन ट्रैक भी किया जा सकेगा। इसके लिए शुक्रवार को राजस्व परिषद ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की। इसके साथ ही भूमि विभाजन पोर्टल और सरल खतौनी की भी शुरुआत की गई।
ईडब्ल्यूएस की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। नए पोर्टल पर लोग सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद लेखपाल और तहसीलदार स्तर पर भी ऑनलाइन भेजा जाएगा। संबंधित अधिकारी भी ऑनलाइन ही इसका निस्तारण कर सकेंगे। आवेदन किस स्तर पर है, इसकी जानकारी डिजिटल मॉनीटर की जा सकेगी। राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने बताया कि अब सह खातेदार भूमि विभाजन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।दशमलव के 6 स्थानों तक भूमि का क्षेत्रफल : इसके साथ ही खतौनी का रेकॉर्ड समझना अब आसान होगा। खतौनी में भूमि का क्षेत्रफल दशमलव के छह स्थानों तक प्रदर्शित किया जाएगा। इससे जमीन के क्षेत्रफल की सटीक जानकारी मिल सकेगी। खतौनी में अभिलेखागार से संबंधित पुराने आदेशों और बंधक आदेशों को भी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध करवाने की वयवस्था की गई है।