RMLI फेफड़ों के कैंसर पर करेगा शोध

नवभारतटाइम्स.कॉम
rmlims gets health ministry approval for lung cancer research
nNBT न्यूज, लखनऊ

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में फेफड़ों के कैंसर पर शोध के लिए एक प्रॉजेक्ट को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की मंजूरी मिली है। यह प्रॉजेक्ट NRI/PIO/OCI रिसर्च सपोर्ट प्रोग्राम के तहत 2026-27 के लिए चुना गया है। देशभर में इस कार्यक्रम के तहत आठ रिसर्च प्रॉजेक्ट चुने गए हैं, जिनमें RMLIMS का प्रॉजेक्ट भी शामिल है।