200 Crore Extortion Demand In Goldy Brars Name Biggest Demand In Delhi So Far
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से मांगी 200 करोड़ की रंगदारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Shanker.Singh @timesofindia.com
nनई दिल्ली: विदेश से ऑपरेट कर रहे पंजाब के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से कॉल कर एक महिला से 200 करोड़ की एक्सटॉर्शन मनी की डिमांड की गई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि दिल्ली में एक्सटॉर्शन के तौर पर अब तक की यह सबसे बड़ी रकम की मांग है। शुरुआती तफ्तीश के बाद नॉर्थ जिले के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। जिला पुलिस के अलावा स्पेशल सेल भी मामले की जांच में जुट गई है।सूत्रों के मुताबिक, करीब 50 साल की महिला सिविल लाइंस इलाके में रहती हैं। उनके पास पुश्तैनी प्रॉपर्टी है। 7 सितंबर को उन्हें रात के करीब 10:44 बजे वट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया। कहा कि उसे उनके बारे में पूरी जानकारी है और उन्हें 200 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी देनी होगी। अगर पैसा नहीं दिए तो उन्हें और उनके पति को जान से मार देगा। पहले तो महिला ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन इसके बाद धमकी की एक और कॉल आई।
महिला ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद 10 सितंबर को गुमनाम आपराधिक धमकी (BNS 351-4), हत्या का डर दिखा कर जबरन वसूली (308-4) और आपराधिक साजिश (61-2) की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला ने दूसरी शादी की है और उनके पास काफी प्रॉपर्टी है।