Eldeco Invitation Society Conflict Between Former Aoa And Residents Reaches High Court
एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में पूर्व एओए और रेजिडेंट्स आमने-सामने
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के निवासियों और पूर्व एओए में ठन गई है। सैकड़ों लोगों ने रविवार को सोसायटी के कैंपस में घूमकर पूर्व एओए के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही वर्तमान एओए के काम में दखलंदाजी न करने की हिदायत दी। रेजिडेंट्स ने सोमवार को मीटिंग की। इसमें मामले को डिप्टी रजिस्ट्रार, अथॉरिटी व जिला प्रशासन के सामने जोरशोर से उठाने की सहमति बनी। पिछले दिनों सोसायटी में एओए चुनाव हुए थे। इस दौरान हंगामा हो गया। वोटिंग के रिजल्ट के आधार पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने नई एओए को काम करने की अनुमति दे दी। इस बात से नाराज पूर्व एओए हाई कोर्ट पहुंच गई। यहां के निवासी पूर्व एओए की मेंटिनेंस की जिम्मेदारी नहीं चाहते। नई एओए हाई कोर्ट के आदेश व विवाद की वजह से काम नहीं कर पा रही।