कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह पड़े केंद्रीय राज्यमंत्री पर भारी // कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह पड़े केंद्रीय राज्यमंत्री पर भारीw

नवभारतटाइम्स.कॉम
cabinet minister rao narbir singh outshines union minister of state captures senior deputy mayor post in gurugram municipal corporation
Surender.singh

@Timesofindia.com
nगुड़गांव: शहर की सरकार सोमवार को पूरी हो गई। करीब डेढ़ साल बाद नगर निगम को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए। गुड़गांव, पंचकूला, चंडीगढ़ मैराथन बैठकों के बाद हीपा में सोमवार शाम दोनों नामों की घोषणा हुई। चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। इतनी बैठकों के बाद पार्षदों को दाेनों पदों पर नामों की भनक तक नहीं थी। नाम लिखी एक पर्ची चुनावी प्रक्रिया के दौरान बैठक में आई। सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने यह पर्ची खोली, जबकि गुड़गांव विधायक मुकेश शर्मा ने दोनों नामों की घोषणा की। साउथ हरियाणा के दोनों दिग्गजों के एक-एक नाम पर आखिरी तक अड़े रहने के बाद दूसरे विकल्प के तौर पर दिए गए नामों पर सहमति बनी। पूरे चुनाव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भारी पडे़। उनके खाते में सीनियर डिप्टी मेयर का पद आया।