आखिरकार चुने गए नगर निगम के सीनियर और डिप्टी मेयर

नवभारतटाइम्स.कॉम
after a year and a half nagar nigam gets senior and deputy mayor promise of city development
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-18

आखिरकार डेढ़ साल बाद नगर निगम की मेयर टीम पूरी हो ही गई। साेमवार को घंटों चली मैराथन बैठकों के बाद नगर निगम को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए। पार्षद धर्मबीर भांगरौला को सीनियर डिप्टी मेयर और अनूप भांभू को डिप्टी मेयर चुना गया। बीजेपी ऑफिस में बैठक के बाद शाम के समय हीपा में मेयर राजरानी मल्होत्रा ने दाेनों नामों की घोषणा की। इस बारे में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में सरकार को जवाब भी देना है। डेढ़ साल तक चुनाव न होने के बाद यह मामला हाई कोर्ट में था। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि वह मेयर और निगम पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे। सभी को साथ लेकर चलेंगे। डिप्टी मेयर चुने गए भांभू लगातार चार बार से निगम पार्षद हैं। सीनियर डिप्टी मेयर भांगरौला लगातार दूसरी बार पार्षद चुने गए थे।
हैडिंग हैडिंग हैडिंग हैडिंग हैडिंग हैडिंग हैडिंग

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा व राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, मेयर राजरानी मल्होत्रा व निगम पार्षद मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया, अडिशनल कमिश्नर रविंद्र यादव, निर्वाचन अधिकारी सपना यादव व निगम सचिव डॉ़ सिद्धार्थ खंडेलवाल उपस्थित रहे। // यादव व निगम सचिव डॉ़ सिद्धार्थ खंडेलवाल उपस्थित रहे। यादव व निगम सचिव डॉ़ सिद्धार्थ खंडेलवाल उपस्थित रहे।