BRICS हुआ और मजबूत

नवभारतटाइम्स.कॉम
brics strengthened unity on shared interests eyes on india china relations
14 सितंबर का संपादकीय 'BRICS के संदेश पढ़ा'। सम्मेलन ने संदेश दिया कि आंतरिक मतभेदों के बावजूद सदस्य देश साझा हितों पर एकजुट हो सकते हैं। साझा घोषणापत्र पर सहमति और पश्चिम एशिया के संकट पर संतुलित रुख महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। भारत ने स्पष्ट किया कि BRICS किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि समावेशी व्यवस्था के पक्ष में है। अब चीन की अध्यक्षता में भारत-चीन संबंधों की दिशा भी महत्वपूर्ण होगी। दोनों देशों के बीच सहयोग और संवाद बढ़ना BRICS की प्रभावशीलता को और मजबूत कर सकता है।

राजेश खंडेलवाल, फरीदाबाद