स्टेट वेटलिफ्टिंग में नायशा को मिला ब्रॉन्ज़

नवभारतटाइम्स.कॉम
naishas stellar performance in state weightlifting gurgaons daughter wins bronze medal
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

यमुनानगर में हुई स्टेट लेवल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गुड़गांव की नायशा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। नेहरू स्टेडियम के ट्रेनिंग सेंटर में सुविधाओं की कमी के बीच नायशा ने मेहनत के दम पर सफलता हासिल की। नायशा ने अंडर-17 के प्लस 77 केजी कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता। नायशा ने क्लीन में 52 किलो और जर्क में 73 किलो वेट उठाया। प्रशिक्षक मणिलाल यादव ने बताया कि प्रदेश भर की खिलाड़ियों के बीच नायशा ने शानदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि नेहरू स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के लिए इंडोर हॉल नहीं है। ऐसे में उन्हें खुले में ट्रेनिंग करनी पड़ती है।