Festive Season Train Tickets Difficult To Confirm Passenger Troubles Increase
फेस्टिव सीज़न में नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट, ट्रेन बढ़ाने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव
शारदीय नवरात्र और दिवाली नजदीक आते ही ट्रेनों में कन्फर्म टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को जहां कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, वहीं दिवाली और छठ पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है।नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु कटरा जाने की तैयारी कर रहे हैु। गुड़गांव से जम्मू जाने वाली पूजा एक्सप्रेस और शालीमार मालानी एक्सप्रेस में कई डेट पर कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, दिवाली को लेकर यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी टिकट की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं, यात्रियों का कहना है कि त्योहारों के समय रेलवे को अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करनी चाहिए।
रेलवे प्रवक्ता अजय माइकल ने कहा कि इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद ही कुछ बताना संभव होगा।