स्कूल और अस्पतालों में नहीं पहुंचेगा मेट्रो का शोर, लगेंगे साउंड बैरियर

नवभारतटाइम्स.कॉम
metro noise will not reach schools and hospitals now sound barriers will be installed
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

ओल्ड गुड़गांव में मेट्रो दौड़े तो ट्रैक के शोर का असर स्कूलों व अस्पतालों को कम से कम हो, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। आठ जगहों की पहचान की गई है, जहां ट्रैक के किनारे साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। डीपीआर में इन जगहों पर लगने वाले साउंड बैरियर की लंबाई तय की गई है। ईएसआईसी हॉस्पिटल के पास सबसे लंबा 211 मीटर का बैरियर प्रस्तावित है। रोटरी पब्लिक स्कूल के पास 80 मीटर, मणिपाल हॉस्पिटल के पास 72 मीटर, प्रेजिडियम स्कूल के पास 40 मीटर और ब्लॉसम स्कूल के पास 53 मीटर का साउंड बैरियर लगेगा।