विवि में एआई के इस्तेमाल की बनेगी नीति

नवभारतटाइम्स.कॉम
policy to be made for ai use in universities committee formed under governors direction
nNBT रिपोर्ट, कानपुर: प्रदेश के विश्वविद्यालयों में एआई के सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी इस्तेमाल के लिए राज्य स्तर पर नीति तैयार की जाएगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में एआई पॉलिसी एडवाइजरी कमेटी गठित की गई है। इसमें सीएसजेएमयू के वीसी विनय पाठक भी शामिल हैं।

वीसी ने बताया कि चार सदस्यीय समिति करीब तीन महीने में एआई नीति तैयार करने का प्रयास करेगी। कहा कि एआई को लेकर रणनीति अब केवल चर्चा तक सीमित न रहकर ‘मिशन’ के रूप में आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ‘एआई रेडीनेस’ विकसित करने की जरूरत है। एआई का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब तकनीक का इस्तेमाल समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं के समाधान में किया जाए।