Janani Suraksha Yojanas 20 Lakh Stuck Aadhaar Bank Account And Document Errors Become Obstacles
जननी सुरक्षा योजना के "20 लाख अटके
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,नोएडा : जिला अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के जिम्स और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 1100 से अधिक प्रसूताओं को सिजेरियन डिलिवरी के बाद भी जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पात्र प्रसूताओं के आधार कार्ड नहीं होने, दस्तावेजों में गड़बड़ी और बैंक खाता न होने के कारण करीब 20 लाख रुपये का भुगतान अटका हुआ है। योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन नहीं होने के कारण गौतमबुद्ध नगर की रैंकिंग भी प्रभावित हो रही है।
अधिकारियों के अनुसार, योजना का लाभ नहीं पाने वाली अधिकांश प्रसूताएं प्रवासी या किराएदार हैं। इनमें से कई महिलाएं प्रसव के बाद अपने पैतृक गांव नेपाल और असम लौट गई हैं। जिला अस्पताल में 416, जिम्स में 458 और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 150 से 200 प्रसूताओं का भुगतान लंबित है। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बिना बैंक खाते वाली महिलाओं को पति के खाते से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। वहीं, आधार कार्ड या दस्तावेजों में कमी वाली प्रसूताओं को 10 दिन में कागजात पूरे करने को कहा गया है।