Noida 10 year old Diesel 15 year old Petrol Vehicles Seized Over 650 Cars Sent For Scrap
10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई, 650 से ज्यादा ज़ब्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा: वायु प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में परिवहन विभाग ने गौतमबुद्ध नगर में 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की है। विभाग के अनुसार, जिले में 650 से ज्यादा ऐसे वाहनों को जब्त कर पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (RVSF) को सौंपा गया है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने प्रमुख चौराहों, एक्सप्रेसवे और आंतरिक मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कार, एसयूवी और व्यावसायिक वाहन पकड़े गए।