Noida Elevated Road Traffic Normal Road Subsidence Issue Fixed
मरम्मत के बाद एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक हुआ सामान्य
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
नोएडा में एलिवेटेड रोड पर सड़क धंसने वाली जगह दुरुस्त कर दी गई है। बुधवार को इस पर बिटुमिन डालकर इसे कंप्लीट कर दिया गया और सड़क पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया। मंगलवार को नोएडा सेक्टर-28 में विश्व भारती स्कूल के सामने एलीवेटेड रोड धंसने से हड़कंप मच गया और आनन फानन में बैरिकेडिंग करके आधी रोड को ब्लॉक करके केवल आधी रोड से ही ट्रैफिक का आवगमन किया गया। सड़क में करीब 10 फुट गहरा गढ्ढा हो गया था। मंगलवार शाम तक सड़क पर मिट्टी व कंट्रीट डालकर उसे खोल दिया गया था। अब यहां यातायात पूरी तरह सामान्य है।