‘सिस्टम’ नहीं चाहता कि छात्र सवाल उठाएं: राहुल गांधी
‘सिस्टम’ नहीं चाहता कि छात्र सवाल उठाएं: राहुल गांधी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Hemwati.Rajaura1
@timesofindia.comnइंदौर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि एक सिस्टम ने पूरे देश को अपने कब्जे में ले लिया है और वह नहीं चाहता कि छात्र सवाल पूछें। मध्यप्रदेश के इंदौर में अपने युवा संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि कहा कि सिस्टम को सबसे ज्यादा खतरा सवाल पूछने वाले स्टूडेंट से है। उनके मुताबिक, इसी वजह से सिस्टम ऐसे लोगों को बढ़ावा देता है जो सवाल नहीं पूछते। उन्होंने छात्रों और अंधभक्त के बीच अंतर बताते हुए कहा कि स्टूडेंट सवाल करता है, जबकि अंधभक्त सवाल नहीं करता।
उन्होंने यह भी कहा कि स्टूडेंट प्यार और संवाद की बात करता है, जबकि उनके अनुसार अंधभक्ति नफरत और डर पैदा करते हैं। राहुल ने छात्रों से कई राजनीतिक और संस्थागत सवाल भी पूछे। उन्होंने पूछा कि अमित शाह के बेटे ICC के चेयरमैन कैसे बने, देश के कारोबार पर कुछ लोगों का कब्जा कैसे हुआ और न्यायपालिका तथा चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं अपना काम क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का सवाल पूछना लोकतंत्र के लिए जरूरी है। करीब 60 मिनट के इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से बारी-बारी से संवाद किया। किसी ने भर्ती परीक्षा में वर्षों से अटकी नियुक्तियों की बात की, किसी ने नर्सिंग की पढ़ाई छह साल में भी पूरी नहीं होने की शिकायत की, तो किसी ने हॉस्टल और सरकारी शिक्षा व्यवस्था की कमी का सवाल उठाया।