शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस इलाज की उठाई मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
non teaching staff of aided schools demand cashless treatment cm sent memorandum
nNBT न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले अशासकीय सहायता प्राप्त एडेड स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों ने राज्य सरकार की कैशलेस इलाज योजना में शामिल करने की मांग उठाई है। इसे लेकर स्कूलों के कर्मचारी परिषद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
सीएम को भेजे अनुरोध पत्र में कर्मचारियों ने कहा है कि सरकार के शासनादेश में शिक्षकों को तो इस योजना का लाभ दिया गया है लेकिन शिक्षणेत्तर कर्माचारियों को इससे वंचित कर दिया गया है। राज्य में 331 अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल संचालित हैं जिनमें बड़ी संख्या में हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं। उनका कहना कि पूर्व में उन्हें योजना में शामिल करने का आश्वासन मिला था लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।