1500 शटलर्स, "10 लाख का इनाम

नवभारतटाइम्स.कॉम
1500 शटलर्स, "10 लाख का इनाम
nNBT न्यूज, लखनऊ: नवाबों के शहर में 21 सितंबर से देश भर के शीर्ष बैडमिंटन सितारों का मेला जुटने जा रहा है। मौका है 'योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट' का, जहां 1500 खिलाड़ियों के बीच 10 लाख रुपये की इनामी राशि और कीमती रैंकिंग अंक हासिल करने की होड़ होगी।

यूपी बैडमिंटन असोसिएशन की सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह ने शनिवार को बताया कि क्वॉलीफाइंग मुकाबले 21 से 24 सितंबर तक बीबीडी अकादमी, विनयखंड स्टेडियम और मटियारी स्थित रजत पीजी कॉलेज के कोर्ट पर खेले जाएंगे। वहीं, 25 से 28 सितंबर तक बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी (गोमतीनगर) में मुख्य ड्रॉ के मुकाबले होंगे।
पांच वर्गों में घमासान

टूर्नामेंट पुरुष व महिला एकल, पुरुष व महिला युगल और मिश्रित युगल समेत 5 वर्गों में आयोजित होगा। एकल के मुख्य ड्रॉ में 64-64 खिलाड़ी और युगल में 32-32 जोड़ियां उतरेंगी। अब तक पुरुष एकल में 698, महिला एकल में 218, पुरुष युगल में 194, महिला युगल में 78 और मिश्रित युगल में 148 प्रविष्टियां मिल चुकी हैं।