मौर्या एनक्लेव थाने में LG ने सुनी लोगों की समस्याएं

नवभारतटाइम्स.कॉम
lg
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

पुलिस स्टेशन की चारदीवारी में पुलिस और शिकायतकर्ता के बीच होने वाली बातचीत शनिवार को कुछ अलग नजर आई। मौर्या एनक्लेव थाने में आयोजित ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ में एलजी तरनजीत सिंह संधू खुद पहुंचे, जिन्होंने करीब 250 लोगों की शिकायतें सुनीं। संबंधित पुलिस अफसरों को उनकी जांच कर कानून के मुताबिक जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
पुलिस और जनता के बीच सीधे संवाद को मजबूत करने के लिए सीपी अनुराग कुमार की अगुआई में सभी 15 जिलों के थानों में हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई होती है। शनिवार को नॉर्थ-वेस्ट जिले के मौर्या एनक्लेव थाने में एलजी ने पहुंच कर हर मामले की गंभीरता से जांच करने और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अफसरों का कहना है कि जनसुनवाई के जरिए जनता की शिकायतों को सुनने के साथ-साथ फील्ड स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर मिलने वाले फीडबैक को भी समझने में मदद मिल रही है।