10 रेलवे कर्मचारी बने स्टार परफॉर्मर

नवभारतटाइम्स.कॉम
10 northeast railway employees honored with star performer of the month
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले परिचालन व इंजिनियरिंग विभाग के 10 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को डीआरएम गौरव अग्रवाल ने जुलाई 2026 माह के लिए चयनित इन कर्मियों को “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार के तहत नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में संदीप कुमार, सुनील त्रिपाठी, राम चंद्र, प्रमोद राम, बाल कृष्ण, वीरेंद्र कुमार चौधरी, विवेक कुमार वर्मा, विपुल पांडेय, मनीष कुमार यादव और मोहम्मद हासिम शामिल हैं।