पुरानी यादों और नए संकल्पों के साथ सजा मंच

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज के डेल्फीन हार्ट ऑडिटोरियम में शनिवार को लोरेटो अलमनाई असोसिएशन (LAA) की वार्षिक आम बैठक हुई। इसमें अलग-अलग पीढ़ियों की 'लोरेटोइट्स' ने भारी संख्या में शिरकत कर अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। कार्यक्रम की गरिमा तब और बढ़ गई जब 1961 बैच की पद्मश्री परवीन तल्हा सबसे वरिष्ठ पूर्व छात्रा के रूप में शामिल हुईं। निधि प्रकाश, विधि भार्गव, वसुंधरा बासी, फरीदा रिजवी और मेखोला मजूमदार हिस्सा बनीं। कार्यक्रम में पुरानी कार्यकारिणी ने नई समिति को कार्यभार सौंपा।