Sudhir Sharmas Dual Role In Asian Games Rowing Observer And Indian Representative
एशियन गेम्स में दोहरी जिम्मेदारी, जापान रवाना हुए सुधीर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : एशियन गेम्स में रोइंग मुकाबलों के दौरान मैदान पर व्यवस्थाओं और संचालन पर नजर रखने की जिम्मेदारी सुधीर शर्मा संभालेंगे। वह रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के पर्यवेक्षक के तौर पर रोइंग स्पर्धाओं की निगरानी करेंगे। उत्तर प्रदेश रोइंग असोसिएशन के सचिव और आरएफआई के उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा शनिवार को जापान के नागोया रवाना हुए।
रोइंग मुकाबले 21 से 24 सितंबर तक होंगे। इसके साथ ही 23 सितंबर को होने वाली एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में वह भारत की नुमाइंदगी करेंगे। कांग्रेस में एशियाई देशों के रोइंग फेडरेशन के पदाधिकारी शामिल होंगे। सदस्य देश अपने यहां रोइंग के विकास और संचालन पर प्रस्तुति देंगे। इन प्रस्तुतियों के आधार पर एशियन रोइंग फेडरेशन संबंधित देशों को प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के साथ प्रशिक्षकों और रेफरी की कार्यशालाएं आयोजित कराने में मदद करेगा। रोइंग उपकरण उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाएगा। कांग्रेस में आरएफआई अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा और महासचिव शुभाशीष मुखर्जी भी शामिल होंगे।