Drug Racket In Trains Smuggling In Unclaimed Bags Increased Challenge For Police
ट्रेनों में सफर कर रही 'नशीली' खेप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ
ट्रेनों से नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ने के साथ ही इनका पैटर्न बदल गया है। 16 सितंबर को नारकोटिक्स टीम लखनऊ, रेलवे सुरक्षा बल और अपराध आसूचना शाखा गोंडा 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस से एक किलोग्राम का गांजा बरामद किया था। इसी दिन 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस में भी 130 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। ये दोनों ही बैग लावारिस बरामद हुए थे। इन घटनाओं ने जीआरपी और आरपीएफ की चुनौती को भी बढ़ा दिया है।एक हफ्ते में 12 मामले पकड़े
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इसके अलावा 17 सितंबर को 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस में भी लावारिस रखे दो बोरी में 02 किग्रा. अफीम और 450 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इसी दिन 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस में लावारिस रखे दो बैगों में लगभग 13 किग्रा. अफीम डोडा पोस्ता जब्त किया गया। वहीं 15204 लखनऊ जंक्शन बरौनी एक्सप्रेस में लावारिस रखे एक बैग में 27 बोतल अंग्रेजी शराब मिलने पर जब्त किया गया। इसके अलावा कई पैसेंजर ट्रेनों में भी इस तरह की घटनाएं पकड़ी गईं हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने पिछले एक सप्ताह में करीब 12 से ज्यादा ऐसे मामले पकड़े हैं। इनमें अधिकांश में लावारिस बैग पाए गए थे। इसी तरह 13 और 14 सितंबर को भी लावारिस बैग में नशीले पदार्थ मिले थे। सवाल यह है कि इन लावारिस बैग का वारिस कौन है।