52 पाल की पंचायत में लिए गए फैसलों को घर-घर तक पहुंचा रहे

नवभारतटाइम्स.कॉम
brahmin community members are taking decisions of 52 pal panchayat to every household mahapanchayat to be organized on september 27
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

पलवल जिले के मंडकोला गांव में 6 सितंबर को 52 पाल की पंचायत में लिए गए फैसलों का असर फरीदाबाद में भी देखने को मिलेगा। पंचायत में लिए गए फैसलों पर अमल करने के लिए ब्राह्मण समाज मैदान में उतर गया है। इस समाज की अलग-अलग टोलियां विभिन्न गांवों में जाकर 27 सितंबर को सेक्टर-65 के सामने बाईपास रोड स्थित महाराजा पैलेस में पंचायत में पहुंचने का न्यौता दिया जा रहा है, जिसमें महत्वपूर्ण लिए जाने हैं। इसी को लेकर ग्रेटर फरीदाबाद के नीमका गांव में भीम सिंह और राज के फॉर्म हाउस में विभिन्न गांवों के मौजिक लोगों ने मीटिंग की। 27 सितंबर को होने वाली पंचायत को भगवान परशुराम सामाजिक चेतना महापंचायत का नाम दिया गया है।