एमिटी स्पोर्ट्स मीट में हुए वॉलीबॉल मुकाबले

नवभारतटाइम्स.कॉम•
amity sports meet tough competition among institutions in volleyball many teams registered victory
nNBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा कैंपस में चल रहे 27वें इंटर एमिटी इंस्टिट्यूशंस स्पोर्ट्स मीट संगठन-2026 में पुरुष वॉलीबॉल के राउंड-1 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी ने एमिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड फाइनैंस को 2-1 से हराया। दूसरे मुकाबले में एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नॉलजी ने एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनैशनल रिलेशंस को 2-1 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी ने एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर को 2-1 से हराया। वहीं, अंतिम मुकाबले में एमिटी इंटरनैशनल बिजनेस स्कूल ने आरआईसीएस को सीधे सेटों में 2-0 से हराया।