Girl Dies Due To Loud Dj Music During Ganesh Immersion Procession Owner operator Arrested
डीजे मालिक और ऑपरेटर अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बलरामपुर: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच मंगलवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल में तबीयत बिगड़ने से कक्षा दो की छात्रा वैष्णवी तिवारी (7) की मौत हो गई थी। स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर बुधवार को डीजे मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार लिया। जुलूस के दौरान लापरवाही बरतने में मेवालाल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। वहीं कोतवाली प्रभारी संतोष मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
तेज आवाज में डीजे बजने के सौदान छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर प्रबंधक आशीष कुमार उपाध्याय तुरंत अस्पताल ले गए थे। हालांकि इलाज शुरू होने से पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार करने के साथ ही पिकप, साउंड सिस्टम सहित अन्य उपकरण कब्जे में ले लिए हैं।सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया: पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ ही घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित किया है। यह भी देखा जा रहा है कि जुलूस के दौरान डीजे कितनी तेज बज रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने जिलेभर में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बजाने के लिए चेताया है।