एक हफ्ते बाद शुरू हुई ईको विलेज-2 में पानी सप्लाई

नवभारतटाइम्स.कॉम•
water supply restored in supertech eco village 2 after a week residents breathe sigh of relief
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : सुपरटेक ईको विलेज-2 सोसायटी में पिछले एक हफ्ते से चल रही पानी की समस्या बुधवार को दूर हो गई। सुबह से सोसायटी में जलापूर्ति सामान्य रही और दिनभर किसी तरह की रुकावट सामने नहीं आई। पानी की सप्लाई ठीक होने के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली और रोजमर्रा के कामकाज सामान्य हुए। सोसायटी निवासी संजीव ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बार-बार बाधित हो रही थी। अचानक पानी बंद होने से घरों में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े काम प्रभावित हो रहे थे। सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय होती थी। उस समय लोगों को मशक्कत करनी पड़ती थी।