Encounter Of Murderer Arvind Singh Who Shot His Son Family Accuses Police
एनकाउंटर में ढेर आरोपित ने बेटे को भी मारी थी गोली
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न् यूज, वाराणसी : आजमगढ़ जिले के अहिरौला स्थित शभूपुर गांव में पत् नी और दो पुजारियों की हत् या करने का आरोपित अरविंद सिंह मंगलवार देर रात कमांडो कार्रवाई में मारा गया। तीन लोगों के हत्या के बाद पुलिस ने बचने के लिए आरोपित ने अपने ही तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया था। पुलिस करीब सात घंटे तक बच्चों को छोड़ने और आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास करती रही। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने ही बेटे शौर्य (10) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके एटीएस के कमांडो ऐक्शन में आए थे।
वहीं, परिवारीजनों का आरोप है कि शौर्य की मौत पुलिस की गोली से हुई है। अरविंद की मां श् यामबली देवी और बहन साधना ने शौर्य की मौत पुलिस की गोली से होने का आरोप लगाते हुए निष् पक्ष जांच की मांग उठाई है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।