धीरेंद्र शास्त्री ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

नवभारतटाइम्स.कॉम•
dhirendra shastri gave success mantras to students mind determines the path of the future
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ ‘ माइंड सेट-लाइफ सेट ’ नाम से विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गेट नंबर-3 के पास स्वर्गीय आनंद स्वरूप और स्वर्गीय शारदा माता की मूर्तियों के अनावरण से हुई। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मन ही व्यक्ति के कार्यों की दिशा तय करता है और वही कार्य भविष्य का रास्ता बनाते हैं।