बदमाशों ने डेबिट कार्ड बदलकर हजारों रुपये उड़ाए

नवभारतटाइम्स.कॉम•
debit card swapped for thousands in fraud criminals terror in hodal police search continues
nNBT, न्यूज, होडल : नैशनल हाइवे पर स्थित गांव औरंगाबाद में एटीएम बूथ से कार्ड बदलकर हजारों निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना 7 सितंबर की बताई गई है।

गांव औरंगाबाद निवासी कुलदीप ने कहा कि वह अपने गांव की नजदीक एटीएम बूथ से 7 सितंबर को पैसे निकालने के लिए गया था। इस दौरान बूथ में पहले से खड़े अज्ञात बदमाशों ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसके छः हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी उसे 8 सितंबर को लगी। जब गांव में एमवीएम यूनिवर्सिटी के पास लगे एटीएम बूथ से पैसे निकाले गए।