Faridabad Shuttering Stolen From Police Housing Site In Pickup Thieves Flee
पुलिस हाउसिंग साइट से शटरिंग चोरी, पिकअप में लेकर भागे चोर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
सेक्टर-78 स्थित पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की निर्माण साइट से लोहे की शटरिंग और पाइप चोरी करने का मामला सामने आया है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने फोरमैन की शिकायत पर आरोपी चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मूलरूप से सीतामढ़ी (बिहार) निवासी शत्रुघ्न ठाकुर ने बताया कि वह सेक्टर-78 में गौरी बिल्डकॉन कंपनी में बतौर फोरमैन कार्यरत हैं। 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन साइट पर मजदूरों ने देखा कि 3-4 लोग एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी में साइट के बाहर रखी लोहे की फोल्डिंग (शटरिंग) लोड कर रहे हैं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने ठेकेदार द्वारा सामान शिफ्ट करने की बात कही, लेकिन कंपनी मालिक से बात करने पर चोरी का खुलासा हुआ। फोरमैन द्वारा शोर मचाने पर आरोपी बिपिन और उसका साथी 'भोले' पुलिस के डर से पिकअप स्टार्ट कर मौके से भाग निकले। भागते समय फोरमैन ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। पिकअप में करीब 10-12 लोहे की फोल्डिंग लदी हुई थी। शिकायत के आधार पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।