छह साल बाद नरेश सेठी को मिली जमानत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
छह साल बाद नरेश सेठी को मिली जमानत
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : गुड़गांव पुलिस की जेल वैन पर फायरिंग कर गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को छुड़ाने के मामले में आरोपी नरेश उर्फ सेठी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की कोर्ट ने छह साल बाद जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी 03 फरवरी 2020 से न्यायिक हिरासत में है और 31 गवाहों में से अब तक 11 की गवाही हुई है। मुकदमे के निस्तारण में अभी समय लग सकता है।

बता दें कि गत एक 2020 को गुड़गांव पुलिस काला जठेड़ी को फरीदाबाद अदालत में पेशी के बाद जेल वैन से वापस ले जा रही थी। गुड़गांव फरीदाबाद रोड पर हनुमान प्रतिमा के पास बदमाशों ने फायरिंग कर उसे छुड़ा लिया था। बाद में सिकरौना चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया।