n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : एसटीएफ ने बलिया जिले के गड़वार थाने में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित देवेंद्र उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। वह गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव का निवासी है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि देवेंद्र बलिया में मौजूद है। इस पर टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार को गड़वार थाना क्षेत्र स्थित जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
अधिकारियों के अनुसार, देवेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से वांछित था। पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2023 में ग्राम प्रधान सुरेश वर्मा की हत्या हुई थी। उस मामले में गांव के विनोद उपाध्याय गवाह थे। इसी रंजिश में जुलाई 2026 में देवेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनोद को बोलेरो से टक्कर मारकर घायल किया। उपचार के दौरान 8 जुलाई को विनोद की मौत हो गई थी। वह फरार था।