बढ़ रहा जलस्तर, समाजसेवियों ने उतारीं नावें

नवभारतटाइम्स.कॉम•
water level rises in lucknow social workers launch boats relief material distribution begins
n NBT न्यूज, लखनऊ: फैजुल्लागंज के दाउद नगर स्थित मामा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एक सप्ताह से जलभराव से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए समाजसेवी आगे आए हैं। मंगलवार को निजी खर्च पर नावें चलाकर प्रभावित इलाकों में घर-घर राहत सामग्री पहुंचाई गई। 60 फीटा रोड तक लोगों को लाने-ले जाने की सुविधा भी शुरू की गई है। समाजसेवी और इंजिनियर लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित ने बताया कि जलभराव से स्कूल-ट्यूशन जाने वाले बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने ‘सनातन सेना’ के साथ नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा उपलब्ध कराई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में मामा कॉलोनी और पवन विहार में दो फीट से अधिक पानी बढ़ा है। नगर निगम की मदद से मामा कॉलोनी में अस्थायी राहत कैंप भी बनाया गया है।

रेकमेंडेड खबरें