Minister Jaiveer Singh Expresses Displeasure Over Deloittes Slow Pace Demands Ground level Work On Tourism Development
डेलॉइट की गति से मंत्री नाराज़, कहा-ज़मीन पर दिखे काम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी लक्ष्य के लिए डेलॉइट के प्रयासों पर असंतोष जताया। विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि दो वर्षों में संस्था की प्रगति संतोषजनक नहीं रही और कार्ययोजनाओं के परिणाम जमीन पर दिखने चाहिए।
उन्होंने नैमिषारण्य , आसपास के तीर्थों, विंध्याचल धाम और चित्रकूट में नाइट विजन कैमरे 15 नवंबर तक लगाने और दिसंबर तक चालू कराने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों की वास्तविक गणना हो सके। रेस्टोरेंट व ढाबों की संख्या, 14 सर्किट के 60 जिलों के आंकड़े और पर्यटक वृद्धि की तथ्यात्मक रिपोर्ट भी मांगी गई। मंत्री ने सभी सर्किट का सोशल मीडिया और रोड शो से प्रचार, साथ ही मेडिकल टूरिज्म पर ध्यान देने को कहा। डेलॉइट ने बताया कि विंध्याचल धाम और नैमिषारण्य में पर्यटक अनुभव पर अभियान चलेगा। तीन वर्षों में 1,000 होटलों के मानचित्र स्वीकृत हुए हैं, जिससे ठहराव और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। नई पर्यटन नीति जल्द अंतिम रूप पाएगी। जून 2026 तक प्रदेश में 58 करोड़ पर्यटक आए। अवनीश अवस्थी ने क्रियान्वयन तेज करने को कहा। बैठक में अमृत अभिजात, आशीष कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।