2027 के रोडमैप पर संघ के साथ चिंतन करेगी भाजपा

Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
bjp to brainstorm with sangh on 2027 roadmap stalwarts to gather in mathura
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

भाजपा, संघ के साथ मिलकर 2027 का चुनावी रोडमैप तैयार करेगी। यह रोडमैप तैयार करने के लिए 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में चिंतन शिविर में संघ और भाजपा के दिग्गज जुटेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के अलावा संघ के दोनों क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारक मौजूद रहेंगे। इसमें खासकर यूपी चुनाव की चुनौतियों और सकारात्मक पक्षों के साथ ही आगे की तैयारी पर मंथन होगा।
जमीनी रिपोर्ट पर मंथन : पार्टी सूत्रों के अनुसार संघ और भाजपा ने जमीनी स्थिति पर एक रिपोर्ट तैयार करवाई है। प्रदेश को तीन भागों पूर्वी, अवध और पश्चिमी यूपी में बांटकर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। खासतौर से क्षेत्रवार चुनौतियों, विधायकों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड, स्थानीय मुद्दे और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं जैसे बिंदुओं को इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद यह मंथन किया जाएगा चुनाव के लिए आगे क्या रणनीति तैयार की जाए।

संगठन और स्थानीय समीकरण : बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को फिर से चुस्त दुरुस्त और सक्रिय करने पर मंथन होगा। पश्चिमी यूपी में हिंदुत्व और किसानों सहित अन्य क्षेत्रीय मुद्दों को साधने पर विचार किया जाएगा। साथ ही अवध और पूर्वांचल के जातीय और सामाजिक समीकरणों पर मंथन होगा।

रेकमेंडेड खबरें