दिल्ली में तावड़े से मिले केशव मौर्य, चुनावी तैयारियों पर चर्चा

Contributed by: gyaneshwar.prasad|नवभारतटाइम्स.कॉम•
up election preparation keshav maurya meets vinod tawde in delhi discusses election strategy
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी विनोद तावड़े से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में आगामी चुनावी कार्यक्रमों, संगठनात्मक कार्ययोजना और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम धरातल पर भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। सड़क, आवास, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और गरीब कल्याण सरीखे क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।