'वंदे मातरम्' के 150 वर्षों को समर्पित होगा 11 दिवसीय ज्ञानोत्सव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
vande mataram 150 years 11 day gyanotsav and national book fair from october 1 in lucknow
nNBT न्यूज, लखनऊ: बलरामपुर गार्डन में 1 अक्टूबर से 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला आयोजित होगा। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों की थीम पर आधारित मेले का उद् घाटन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। करीब 75 हजार वर्ग फुट में लगने वाले मेले में देशभर के 60 से अधिक प्रकाशकों के 120 से ज्यादा स्टॉल होंगे। पाठकों को पुस्तकों पर न्यूनतम 10% छूट मिलेगी। लखनऊ मेट्रो से आने वाले दर्शकों को टिकट दिखाने पर विशेष छूट दी जाएगी।

मेले में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की 50 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध होंगी। उर्दू साहित्य के लिए विलायत और ग्रीन पाम जैसे नए प्रकाशक शामिल होंगे, जबकि उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का स्टॉल भी रहेगा।