Administrations Bulldozer Runs Over Illegal Dhabas On Expressway Risk Of Accidents Averted
एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नूंह
जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध ढाबों और होटलों पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह कार्रवाई एसडीएम फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में की गई, जिसमें ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जेसीबी मशीनों से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ और नजदीकी खेतों में बने लगभग सभी अवैध ढाबों को तोड़ा गया है और वहां से कुर्सियां, गैस चूल्हे, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान को जब्त किया गया है। ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि दोबारा इस प्रकार के निर्माण न हो सकें। एक्सप्रेसवे के साथ इन अवैध ढाबों और होटलों के कारण अवैध पार्किंग बढ़ रही थी, जिससे एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा बना रहता था। इससे पहले भी इन ढाबों पर कार्रवाई कर इन्हें तोड़ा गया था।