Aiib Should Focus On Ai msme Sitharaman Finance Ministers Important Meeting In Doha
AI-MSME पर फोकस करे AIIB: सीतारमण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दोहा में मंगलवार को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक ( AIIB ) के प्रेसिडेंट झोऊ जियाजी से मुलाकात की। सीतारमण ने कहा कि बैंक को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , एमएसएमई और स्किलिंग को समाहित करते हुए नए इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फाइनैंसिंग पर जोर देना चाहिए। सीतारमण ने AIIB की सालाना बैठक के दौरान कतर, सऊदी अरब और नेपाल के वित्त मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत भी की।सीतारमण ने कतर के फाइनैंस मिनिस्टर अली बिन अहमद अल कवारी से मुलाकात के दौरान कतर में UPI सिस्टम का दायरा बढ़ाने और बाइलैटरल इनवेस्टमेंट ट्रीटी को अंतिम रूप दिए जाने पर चर्चा की। वहीं, AIIB प्रेसिडेंट से बातचीत में सीतारमण ने बैंक के 2027 के बजट प्लान के लिए भारत के सपोर्ट की बात कही। वित्त मंत्रालय ने इस बारे में X पर जानकारी साझा की।