आम्रपाली और वृंदावन शाखा बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

नवभारतटाइम्स.कॉम•
आम्रपाली और वृंदावन शाखा बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में
n NBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ पब्लिक स्कूल ऐंड कॉलेजेस (LPSC) द्वारा सेक्टर ई आम्रपाली योजना शाखा में आयोजित एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में आम्रपाली योजना और वृंदावन शाखा की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पहले दिन बालिका वर्ग में आम्रपाली योजना शाखा ने माधवगंज को 7-1 से और वृंदावन शाखा ने बाराबंकी शाखा को 5-0 से इकतरफा हराया। वहीं बालक वर्ग में वृंदावन शाखा ने ए ब्लॉक को 9-1 से, सहारा स्टेट ने माधवगंज को 5-1 से और गोमतीनगर शाखा ने सीतापुर को 13-0 से इकतरफा हराते हुए जीत दर्ज की।
इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन यूपी हैंडबॉल असोसिएशन के महासचिव डॉ आनंदेश्वर पांडेय और राष्ट्रीय कोच मो. तौहीद ने किया। प्रधानाचार्य कहकशां अरबी ने बताया कि संस्था के इतिहास में पहली बार हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।