बेटियों ने रचा इतिहास

नवभारतटाइम्स.कॉम•
asian games 2026 daughters create history neeru dhanda wins gold vidya ramraj breaks pt ushas record
जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। आर्थिक चुनौतियों और कठिन संघर्षों के बीच उन्होंने एशियाई खेल मंच पर इतिहास रचा है। हरियाणा के किसान की बेटी नीरू ढांडा ने शॉटगन ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का 36 वर्ष का इंतजार समाप्त किया। वहीं, तमिलनाडु के एक ड्राइवर की बेटी और उभरती धाविका विथ्या रामराज ने एथलेटिक्स में रजत और कांस्य पदक हासिल किए। उन्होंने पी.टी. उषा का चार दशक पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। इन बेटियों की मेहनत, लगन और जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणा है। भारत को उन पर गर्व है।

दीपा सिन्हा, ईमेल से