Attack On Passengers In Dala Removal Dispute 6 Injured Bus Passengers Attacked With Sticks Bus Stuck In Field Becomes Root Of Quarrel
डाला हटाने के विवाद में यात्रियों पर हमला, 6 घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : महिंगवां इलाके में सोमवार शाम बीबीपुर से मनौना धाम जा रही बस के यात्रियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बसेना गांव के पास नहर पटरी पर रास्ते में खड़े डाले को हटाने को लेकर विवाद हुआ। बस आगे बढ़ाने पर उसका पहिया खेत की ओर धंस गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री नीचे उतरे तो विनीत, प्रदीप, संदीप, मनीष और विद्य ासागर समेत करीब 10 लोगों ने लाठी-डंडों और हसिया से हमला कर दिया। सुमित कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। शुभम, अमन, अवध नरेश, संतोष, सतीष और रामचंदर भी घायल हुए। सुमित, शुभम और सतीष को इटौंजा सीएचसी भेजा गया। थानाध्यक्ष महिंगवां राधेश्याम मौर्या ने बताया कि अमित वर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।