Car Riders Broke Youths Finger Incident Of Assault At Rani Avanti Bai Intersection
कार सवारों ने युवक की तोड़ी उंगली
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : दुबग्गा के हयातनगर निवासी राजेश कुमार वर्मा ने कार सवारों पर मारपीट कर उंगली तोड़ने का आरोप लगाया है।
राजेश के मुताबिक, 21 सितंबर रात करीब 8:30 बजे वह रानी अवंती बाई चौराहे पर स्कूटी से रुके थे। इसी दौरान वैगनआर चालक जबरन कार निकालने लगा, जिससे स्कूटी गिरने की नौबत आई। विरोध करने पर कार सवारों ने गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। मारपीट में दाहिने हाथ की उंगली टूट गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।