साढ़े 4 KM ग्रीन बेल्ट से हटाया कब्जा, 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad encroachment removed from 45 km green belt 4 illegal colonies demolished
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) और जिला नगर योजनाकार की टीम ने सड़कों और सरकारी जमीनों पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। दस्ते ने ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में 4.5 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसके साथ ही बसेलवा और कांवरा गांव की राजस्व संपदा में अवैध रूप से विकसित की जा रही चार कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
डीटीपी इन्फोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के सामने ग्रीन बेल्ट से 2 किमी हिस्से में 15 जगहों से रेहड़ी-पटरी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इसके अलावा, मलेरना से जाट चौक तक डेढ़ किमीमें 20 से अधिक दुकानें व रेहड़ियां हटाई गईं, जबकि जाजरू से झाड़सेंतली तक 1 किमी हिस्से को साफ कराया गया।

4 कॉलोनियों में तोड़े गए 6 स्ट्रक्चर और 20 DPC : बसेलवा में विकसित की जा रही 10 एकड़ (एक 4 एकड़ और दो 3-3 एकड़) तथा कांवरा में 2 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। टीम ने मौके पर 6 पक्के स्ट्रक्चर, 20 डीपीसी (DPC) स्तर के निर्माण, 18 बाउंड्री वॉल और 2 निर्माणाधीन वर्कशॉप को जमींदोज कर दिया। कॉलोनियों में बिछाए जा रहे सड़क नेटवर्क को भी उखाड़ दिया गया।