ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad taekwondo championship king sen fight club players win 5 medals including one gold show stellar performance
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : एनआईटी-2 महावीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला खुली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किंग सेन फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए। प्रशिक्षक आशीष की देखरेख में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में आरव ने 16 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। विष्वम त्रिपाठी ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, वंशिका ने 18 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर तथा भानु प्रताप चौहान ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि अभंतिका पूजा साहू ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।